अधिकार और सामाजिक सुरक्षा की मांग के लिये घरेलू कामगारों ने निकाली रैली

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस के अवसर पर रांची में घरेलू कामगारों ने अपने अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा की मांग को...

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस के अवसर पर रांची में घरेलू कामगारों ने अपने अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर रैली और जनसभा का आयोजन किया. घरेलू कामगार राष्ट्रीय मंच की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में घरेलू कामगार शामिल हुए और सरकार से उनके लिए अलग कानून बनाने की मांग उठाई.
जयपाल सिंह स्टेडियम से निकली रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नागा बाबा खटाल पहुंची. रैली के दौरान घरेलू कामगारों ने श्रमिक का दर्जा, उचित मजदूरी और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर नारेबाजी की. हाथों में बैनर और तख्तियां लिए प्रतिभागियों ने सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया.

राज्य स्तरीय कानून बनाया जाये

महिलाओं ने कहा कि घरेलू कामगार समाज और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन आज भी उन्हें श्रमिकों के समान अधिकार और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. न्यूनतम मजदूरी, स्वास्थय सुविधाएं, पेंशन, बीमा और कानूनी संरक्षण जैसी बुनियादी सुविधाओं से बड़ी संख्या में घरेलू कामगार वंचित हैं.
कार्यक्रम में मांग की गई कि घरेलू कामगारों के लिए झारखंड में अलग राज्य स्तरीय कानून बनाया जाये. उन्हें उचित मजदूरी दी जाए. साप्ताहिक अवकाश सुनिश्चित किया जाये. साथ ही ईएसआई, पीएफ और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाये. इसके अलावा घरेलू कामगारों के लिए आवास सुविधा उपलब्ध कराने और नियोक्ता के घर को कार्यस्थल के रूप में मान्यता देने की भी मांग उठाई गई.

 

ALSO READ : JSFCSCL 100 करोड रुपए बैंकों में जमा करके ब्याज कमायेगा, निजी और सरकारी बैंकों से मांगा प्रपोजल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *