Chakradharpur: बंदगांव में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई. रैली के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान थाना प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि सड़क पर चलते समय हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए तथा सरकार द्वारा जारी सभी यातायात निर्देशों का पालन करना चाहिए. उन्होंने विशेष रूप से वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करने की अपील करते हुए कहा, कि नशे की हालत में वाहन चलाने से बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं.
लोगों को दी गई हेलमेट पहनने की सलाह
उन्होंने लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी रखने, वाहन चलाते समय आवश्यक कागजात साथ रखने तथा बाइक चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की सलाह दी. साथ ही उन्होंने कहा कि वाहन को तेज गति से नहीं चलाना चाहिए और सरकार द्वारा निर्धारित गति सीमा एवं यातायात मानकों का पालन करना चाहिए. रैली के माध्यम से आम लोगों को सुरक्षित यातायात और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया.
यह भी पढ़ें: वेदांता के डीमर्जर के बाद ईएसएल स्टील लिमिटेड बनी वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड का हिस्सा



