Click Here
Click Here
Click Here

गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सोनू निमग, एक हफ्ते से करवा रहे MRI और CT स्कैन

News Wave Desk: मशहूर गायक सोनू निमग ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वह इन दिनों...

News Wave Desk: मशहूर गायक सोनू निमग ने अपनी सेहत को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वह इन दिनों एक दर्दनाक नर्व (तंत्रिका) संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें पिछले एक सप्ताह से लगातार MRI और CT स्कैन करवाने पड़ रहे हैं.

नसों में दबाव की समस्या से परेशान

सोनू निगम ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में बताया कि उनकी नसें दब गई हैं (Pinched Nerves), जिसकी वजह से उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा है. डॉक्टरों की सलाह पर वे लगातार जांच और इलाज करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से MRI, CT स्कैन और अन्य चिकित्सीय प्रक्रियाओं से गुजर रहे हैं तथा कई तरह की दवाएं भी ले रहे हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

instagram link

फिजियोथेरेपी भी बनी चुनौती

गायक ने बताया कि इलाज के दौरान फिजियोथेरेपी काफी दर्दनाक रही. दर्द को नियंत्रित करने के लिए उन्हें पेनकिलर भी लेने पड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि दवाओं और उपचार का असर उनके गले पर भी पड़ रहा है, जिससे उनका गला थोड़ा भारी महसूस हो रहा है.

बीमारी के बावजूद नहीं रद्द करेंगे कार्यक्रम

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के बावजूद सोनू निगम ने अपने आगामी लाइव शो को रद्द नहीं करने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि वे अपने प्रशंसकों से किया वादा निभाना चाहते हैं और पूरी कोशिश कर रहे हैं कि मंच पर प्रस्तुति दे सकें. हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि बीमारी और दवाओं के कारण उनका आत्मविश्वास कुछ प्रभावित हुआ है.

फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की कामना

सोनू निगम के इस खुलासे के बाद उनके प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं और उन्हें आराम करने की सलाह दे रहे हैं.

ALSO READ : Vegan diet: क्या होती है, क्या खाते हैं लोग और कैसे पूरी होती है पोषण की जरूरत?

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *