Palamu : जिला में व्यवसायियों का खौफ दूर करने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए मेदनीनगर शहर थाना की पुलिस ने बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च किया. इस पैदल मार्च का मुख्य उद्देश्य जनता में सुरक्षा का विश्वास जगाना, शांति व्यवस्था बनाये रखना और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए लिया गया था.
पलामू पुलिस ने सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए हाल ही में कई ठोस कदम उठाए गये हैं. सघन पेट्रोलिंग सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तेज बनाने के लिए डीआईजी और एसपी ने हाल ही में पुलिस को नई पेट्रोलिंग बाइक्स सौंपी हैं, जो बाजारों और गलियों में गश्त कर रही हैं.
संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे तैनात रहेंगे जवान
चेकिंग पॉइंट्स पर मेदनीनगर शहर के बाहरी और संवेदनशील हिस्सों जैसे सिंगरा खुर्द, चियांकी में 24 घंटे तैनात रहने वाले 5 स्थायी चेकिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं. इस मौके पर एएसआई संतोष पांडे, जोहन तिर्की सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद रहे.
ALSO READ : रांची: RSS कार्यालय में बम फेंकने के मामले में SIT गठित, डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंचकर कर रही जांच



