Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर RSS कार्यालय में देर रात बम फेंका गया. पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि दो युवक पेट्रोल बम आरएसएस कार्यालय में फेंक रहा है. एक बम विस्फोट हुआ जबकि दूसरा बम नहीं फट सका. इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. एसआईटी और डॉग स्क्वॉड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. बता दें कि मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा के कई बड़े नेता आरएसएस कार्यालय पहुंचे और मामले की जानकारी ली. मामले को लेकर भाजपा नेता राज्य के डीजीपी तदाशा मिश्रा से बातचीत की. डीजीपी तदाशा मिश्रा ने भाजपा नेताओं को आश्वस्त किया है कि घटना में जो भी संलिप्त हैं उसकी गिरफ्तारी होगी.
दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
बम विस्फोट की सूचना मिलते ही आसपास के लोग काफी संख्या में मौके पर जुट गए. रांची एसएसपी, सिटी एसपी समेत कई आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. दोनों से पूछताछ में पुलिस यह जानकारी हासिल करना चाहती है कि इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं. फिलहाल घटना से भाजपा नेताओं में आक्रोश है और आरोपी की गिरफ्तारी मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: BJP के अंत का प्रथम अध्याय लिखेगा झामुमो, कैबिनेट मंत्री दीपक बिरूआ के सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई सियायी हलचल



