Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे पेड़ में मारी टक़्कर, तीन घायल

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग पर पथलडीहा के समीप बुधवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से...

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग पर पथलडीहा के समीप बुधवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार महेश दास अपने मित्र शमसुल अंसारी के साथ जयनगर के तेतरौन से कार द्वारा कोडरमा आ रहे थे. इसी दौरान पथलडीहा के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई.

एयरबैग खुलने से टली बड़ी दुर्घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति से चल रही थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. हादसे में चालक महेश दास, शमसुल अंसारी और बाजो राम घायल हो गए. कार में लगे एयरबैग खुल जाने के कारण आगे बैठे चालक और एक अन्य व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट नहीं आई. हालांकि पीछे की सीट पर बैठे शमसुल अंसारी के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले गई है. मामले की जांच की जा रही है.

ALSO READ : रिटायर्ड महिला प्रसार पदाधिकारियों को मिलेगा वित्तीय लाभ, विभाग ने जिलों से मांगी सेवा पुस्तिका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *