Click Here
Click Here
Click Here

नावाडीह स्टेशन पर गोड्डा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, सांसद अन्नपूर्णा देवी ने दिखाई हरी झंडी

Koderma: कोडरमा संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के प्रयास से कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड के नावाडीह रेलवे स्टेशन पर गाड़ी...

Koderma: कोडरमा संसदीय क्षेत्र की सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के प्रयास से कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड के नावाडीह रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 14049/14050 गोड्डा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का ठहराव बुधवार से शुरू हो गया है. सांसद अन्नपूर्णा देवी और डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने ट्रेन के ठहराव शुरू होने के बाद हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया.

क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग हुई पूरी

इसके पूर्व नावाडीह स्टेशन के समीप रेलवे द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि ट्रेन के ठहराव की स्वीकृति मिलने और संचालन प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है. यह क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हो गई है. उन्होंने बताया कि गोड्डा-नई दिल्ली एक्सप्रेस के नावाडीह स्टेशन पर रुकने से दिल्ली सहित अन्य महत्वपूर्ण शहरों तक यात्रा करना काफी आसान हो जाएगा. अब यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए दूर-दराज के स्टेशनों पर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने सांसद अन्नपूर्णा देवी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई है. लोगों का मानना है कि यह निर्णय क्षेत्र के विकास, बेहतर रेल संपर्क और यात्रियों की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

ALSO READ: विश्वकप में मेसी का हैट्रिक: मौजूदा चैंपियन अर्जेटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से हराकर की शानदार शुरूआत, मेसी का जलवा

अन्य ट्रेनों के ठहराव की भी जताई उम्मीद

क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी नावाडीह स्टेशन पर अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव समेत रेलवे सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को और अधिक लाभ मिल सके. कार्यक्रम को डीआरएम धनबाद अखिलेश मिश्रा, मुखिया संघ के अध्यक्ष बेदु साव सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया.

मंच का संचालन स्टेशन प्रबंधक बी.बी. सिंह ने किया. इस मौके पर डीआरएम अखिलेश मिश्रा, वरीय मंडल समन्वयक अभियंता प्रदीप कुमार, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनीष सौरभ, वरीय मंडल अभियंता द्वितीय आशीष कुमार, मंडल अभियंता-5 राजेश मीणा, सीनियर डीएसटीई रजनीश कुमार पांडे, सीनियर डीईईजी प्रशांत कुमार, डीएफएम हर्षवर्धन सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *