जप्त अवैध बालू भंडारण की नीलामी से गुमला जिले को मिला अतिरिक्त राजस्व

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार सोमवार को गुमला जिला अंतर्गत अंचल सिसई और गुमला के विभिन्न स्थानों पर जप्त अवैध बालू...

गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार सोमवार को गुमला जिला अंतर्गत अंचल सिसई और गुमला के विभिन्न स्थानों पर जप्त अवैध बालू भंडारण की नियमानुसार नीलामी कराई गई. नीलामी की प्रक्रिया अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक की अध्यक्षता में संपन्न हुई.

नीलामी समिति के सदस्य रहे मौजूद

इस दौरान नीलामी समिति में सदस्य के रूप में जिला खनन पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता, विशेष प्रमंडल गुमला उपस्थित रहे. नीलामी प्रक्रिया में कुल 11 डाककर्ताओं ने भाग लिया.

नीलामी से मिला 6.47 लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व

नीलामी के अंतर्गत कुल लगभग 1,26,500 घनफीट जप्त बालू को नीलाम किया गया. इसकी आरंभिक नीलामी राशि 16,19,200 रुपये निर्धारित की गई थी. प्रतिस्पर्धी बोली के बाद यह राशि बढ़कर 22,67,000 रुपये तक पहुंच गई, जिससे जिले को 6,47,800 रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ.

Also Read: रांची : टल सकती है झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा, पढ़िए, जानें वजह?

इन स्थानों से जप्त बालू की हुई नीलामी

नीलामी में शामिल जप्त बालू भंडारण का विवरण इस प्रकार है—

अंचल सिसई, मौजा जलका – लगभग 46,000 घनफीट

अंचल सिसई, मौजा पंडरानी – लगभग 40,000 घनफीट

अंचल गुमला, मौजा कोयंजारा – लगभग 29,500 घनफीट

अंचल गुमला, मौजा सिलाफारी – लगभग 11,000 घनफीट

अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती

जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन और भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *