Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

थानों में CCTV लगाने पर HC का DGP को अल्टीमेटम, कोर्ट ने अब कार्रवाई करेंगे

Ranchi: JKLM प्रत्याशी तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में पिटाई मामले में झारखंड हाई कोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई हुई,...

Ranchi: JKLM प्रत्याशी तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में पिटाई मामले में झारखंड हाई कोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई हुई, जहां मुख्य न्यायाधीश एस एम सोनक एवं न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने पुलिस महानिदेशक (DGP) को झारखंड के सभी थानों में सीसीटीवी लगाने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि बस बहुत हो गया अब उनके पास कोई विकल्प नहीं है इसे करना ही होगा यदि तय समय पर इसे पूरा नहीं किया जाता है तो पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करेंगे. इस आदेश की कॉपी को मुख्य सचिव एवं गृह सचिव दोनों को प्रतिवेदित करते हुए कोर्ट ने कहा कि हर हाल में इस आदेश का पालन होना चाहिए बिना वजह के देरी और आदेश का अनुपालन नहीं किया जाना अवमानना मानते हुए अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. अदालत ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो झालसा एवं डालासा से फिजिकल वेरिफिकेशन भी कराई जाएगी. मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई मुकर्रर करते हुए अदालत ने पुलिस महानिदेशक को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

Also Read: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को योग के प्रति जागरूक करने हेतु DC ने वाहन को किया रवाना 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *