Lohardaga : पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक गुरूवार को डीसी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान डीसी ने कहा कि 28 जून 2026 को जिला के चिन्हित 644 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष की उम्र के बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षण की खुराक पिलायी जाएगी. वहीं 29 और 30 जून को वैक्सीनेशन टीम घर-घर जाकर दवा पिलायेगी. इस अभियान को सफल बनाने के लिए लक्ष्य से बेहतर उपलब्धि हो. प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक कर बेहतर कार्य योजना बना लें. जो वैक्सीन है उसे बेहतर तरीके से रख रखाव किया जाए. डीसी ने कहा कि सहिया व आंगनवाड़ी सेविका को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया जायें. सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी बेहतर तरीके से कार्यक्रम आयोजित हो.
ये रहे मौजूद
बैठक में परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ शंकर प्रसाद, डॉ डीएन सिंह, डीपीएम, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे.
ALSO READ : राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी के बेटे पहुंचे मतदान केंद्र



