Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड विधानसभा: सीएम हेमंत सोरेन ने नारी शक्ति को किया नमन

रांची: लंबे अवकाश के बाद सोमवार को झारखंड विधानसभा का बजट सत्र एक बार फिर गहमागहमी के साथ शुरू हुआ. सदन की...

रांची: लंबे अवकाश के बाद सोमवार को झारखंड विधानसभा का बजट सत्र एक बार फिर गहमागहमी के साथ शुरू हुआ. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश की महिलाओं और महिला विधायकों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विशेष रूप से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस मंदिर में महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति और जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता नारी शक्ति की असली पहचान है.सीएम ने कहा राज्य के विकास में हमारी बहनों और माताओं की भूमिका सर्वोपरि है. आज के इस अवसर पर मैं सदन की सभी महिला सदस्यों सहित राज्य की सवा करोड़ नारी शक्ति को नमन करता हूं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *