Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

थाली थोड़ी टेढ़ी होती है तो ढुलक जाता है : क्रॉस वोटिंग पर सरयू राय का दिलचस्प बयान

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की अटकलों के बीच जदयू विधायक सरयू राय का एक बड़ा बयान सामने आया...

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की अटकलों के बीच जदयू विधायक सरयू राय का एक बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने पूरे भरोसे के साथ कहा कि एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी अच्छे वोट से जीत दर्ज करेंगे. गठबंधन से इतर मिले वोटों पर तंज कसते हुए सरयू राय ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा, गठबंधन के पास जो वोट हैं. उन्हीं में से कुछ इधर आया होगा. थाली थोड़ा टेढ़ा हो जाता है तो ढुलक जाता है. उन्होंने आगे जोड़ा कि कुछ विधायकों ने निश्चित रूप से परिमल नाथवानी को अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट दिया है. जिससे उनकी जीत तय है.

फिलहाल, राज्यसभा चुनाव के लिये मतदान खत्म हो गया है. अब उम्मीदवारों और विधायकों को रिजल्ट का इंतजार है. चुनाव में तीन उम्मीवार है. जिसमें भाजपा समर्थित निर्दलीय परिमल नाथवानी, कांग्रेस के पीके झा और जेएमएम के बैजनाथ राम शामिल है.

 

ALSO READ : हिरासत में मौत मामला: HC ने लातेहार और पलामू जिला जज को दिया आदेश मजिस्ट्रेट की अगुवाई में हो न्यायिक जांच

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *