Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

दक्षिण भारत की यात्रा होगी आसान, रांची से बेंगलुरु-हैदराबाद के लिए नई ट्रेनों की तैयारी

Ranchi: रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों के लिए जल्द अच्छी खबर मिल सकती है. रेलवे ने दोनों शहरों के...

Ranchi: रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों के लिए जल्द अच्छी खबर मिल सकती है. रेलवे ने दोनों शहरों के लिए नई ट्रेनों का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है. यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो अगले एक महीने के भीतर इन ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकता है.

रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, बेंगलुरु रेलखंड में चल रहे विकास कार्यों के पूरा होने के बाद नई ट्रेनों के लिए रास्ता साफ हो जाएगा. इसके बाद रांची से बेंगलुरु के बीच नई स्पेशल ट्रेन शुरू की जा सकती है. यह ट्रेन बरकाकाना, गया, जबलपुर, नागपुर, काजीपेट और धर्मावरम होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगी.

इसके साथ ही रांची से हैदराबाद के लिए भी एक नई ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है. दोनों ट्रेनों को सप्ताह में चार-चार दिन चलाने का प्रस्ताव है, जिससे दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को काफी सुविधा मिलेगी.

ALSO READ: हजारीबाग में लघु एवं कुटीर उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, जुलाई-अगस्त में लगेगा आर्टिजंस मेला

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह ने बताया कि दक्षिण भारत जाने वाली ट्रेनों में लगातार बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग सूची को देखते हुए यह पहल की गई है. नई ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में राहत मिलेगी और महंगे हवाई किराए का विकल्प भी उपलब्ध होगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *