Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

आदित्य रेस्टोरेंट में SDM की छापेमारी, दो जोड़ी युवक-युवती हिरासत में, पूछताछ जारी

Palamu: जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग स्थित आदित्य रेस्टोरेंट में गुरुवार को हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने...

Palamu: जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल अंतर्गत जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग स्थित आदित्य रेस्टोरेंट में गुरुवार को हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने औचक छापेमारी की.

चार लोगों को हिरासत में लिया गया

कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट के अलग-अलग कमरों से दो युवक और दो युवतियां मिलीं. सभी को पूछताछ के लिए हैदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया. दोनों जोड़ियां बालिग बताई जा रही हैं.

Also Read: ट्रेजरी घोटाला के आरोपियों को बेल देने से CID कोर्ट का इंकार

शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

एसडीएम ने बताया कि जन समाधान में रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए छापेमारी की गई. प्रशासन ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है. यदि जांच में अनैतिक देह व्यापार या किसी अन्य अवैध गतिविधि के प्रमाण मिलते हैं, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

दस्तावेजों की भी जांच

इसके अलावा रेस्टोरेंट के संचालन, आगंतुक रजिस्टर, कमरों के उपयोग तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है. छापेमारी की सूचना फैलते ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *