Click Here
Click Here
Click Here

राज्यसभा चुनाव : वोटिंग हो गयी, दो की जीत तय है, लेकिन विधायकों के पीए खाना कहां खाएं उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है…

Akshay Kumar Jha Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर सारी खबरें आप तक आ गयीं होगीं. कितने बजे विधायक विधानसभा पहुंचे. किस...

Akshay Kumar Jha
Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर सारी खबरें आप तक आ गयीं होगीं. कितने बजे विधायक विधानसभा पहुंचे. किस विधायक ने मीडिया के सामने क्या कहा. किसने पहले वोट किया. किसने आखिरी में वोट डाला. विधायक बस से आए या अपने निजी वाहन से. बला… बला… बला… लेकिन इस खबर में आपको बताया जा रहा है कि विधायकों के पीए ने कहां और कैसे खाना खाया. क्योंकि राज्यसभा चुनाव के दिन खाना काफी जरूरी चीज है. और खासकर विधायकों के पीए पर सारे खाने की जिम्मेदारी होती है. पहली ड्यूटी होती है कि खाना सभी खाएं. दूसरी ड्यूटी यह होती है कि सारे विधायकों के पीए खाना पेट भर खाएं. क्योंकि यह खाना अब छह साल के बाद नसीब हो सकता है. तो ऐसे में आज का खाना पेट भर और मनमुताबिक होना बेहद अहम है. इस खबर के जरिए आपको हम बताने जा रहे हैं कि कौन किसे और कहां खाना खाने बुला रहा है. याद रहे कि यहां बात विधायकों की नहीं बल्कि उनके पीए की हो रही है. आज का दिन विधायक से ज्यादा उनके पीए का होता है.

खाना खाने की विस्तृत जानकारी…

कांग्रेस के एक विधायक जिन्हें कांग्रेस के सभी विधायकों का साधने की जिम्मेदारी मिली थी. सबसे पहले उन्होंने विधायकों के पीए के व्हाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज डाला. मैसेज था कि जितने भी विधायकों के पीए हैं, वो खाना खाने के लिए एमएलए लॉबी यानी पहले तल्ले पर आ जाएं. वहां सारी व्यवस्था कर ली गयी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इस मैसेज के जवाब में पलामू प्रमंडल के जेएमएम के एक विधायक के पीए ने लिखा है कि धन्यवाद भैया. हम तो पहले ही खा लिए हैं. तो भैया हम का करेंगे आकर. हमारा पेट पहले से ही भरा हुआ है.

इसी क्रम में छोटानागपुर प्रमंडल के एक विधायक के पीए ने लिखा है कि यहां भी एक गो बड़का होटल से खाना आयल है. तो हमलोग भी पेट भर के खा लिए हैं.

अब सबसे मजेदार बात पलामू प्रमंडल के एक विधायक के पीए जो राजद से ताल्लुक रखते हैं, उनके पीए लिखते हैं कि भैया ऊ सब तो ठीक है. लेकिन हमको ई नहीं समझ में आ रहा है कि हम कहां जाकर खाना खाएं.

सामाचार समाप्त. आपलोग परिमल नाथवानी और प्रणव झा पर फोकस कीजिए. अनर्गल बातों पर ध्यान मत दीजिए. सारा मामला खाना खाने को लेकर था. आप जो सोच रहे हैं… अब कैसे कहें कि आप गलत सोच रहे हैं.

 

ALSO READ : थाली थोड़ी टेढ़ी होती है तो ढुलक जाता है : क्रॉस वोटिंग पर सरयू राय का दिलचस्प बयान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *