Click Here
Click Here
Click Here

मरकच्चो थाना मे अध्यक्ष पद के लिए किया चुनाव प्रचार प्रसार

Koderma : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा कोडरमा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एवं पुलिस अंचल निरीक्षक डोमचांच के रीडर ऋतुराज पासवान...

Koderma : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा कोडरमा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एवं पुलिस अंचल निरीक्षक डोमचांच के रीडर ऋतुराज पासवान ने गुरुवार को मरकच्चो थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. प्रचार-प्रसार के दौरान उन्होंने अपने घोषणा पत्र में पुलिस कर्मियों के हित में कई महत्वपूर्ण संकल्पों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को समान सम्मान दिया जाएगा तथा किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा.

15 सूत्री संकल्प पत्र में पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान का वादा

उन्होंने अपने 15 सूत्री संकल्प पत्र में पुलिसकर्मियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान का वादा किया. इनमें नियमित गार्ड परिवर्तन, इच्छुक पुलिस कर्मियों की कार्यालयों में पदस्थापना, ड्यूटी के दौरान आवागमन हेतु वाहन सुविधा, मैगजीन गार्ड का मैनुअल के अनुसार 24 घंटे के भीतर परिवर्तन, वेतन एवं टीए का समय पर भुगतान, गार्ड बैरकों में जनरेटर की सुचारु व्यवस्था, कुक विहीन थाना, पिकेट एवं प्रतिष्ठानों में कुक की नियुक्ति, ऑनलाइन अवकाश व्यवस्था को प्रभावी बनाना तथा अवकाश संबंधी समस्याओं का समाधान शामिल है.

ऋतुराज पासवान का संकल्प: पुलिस कर्मियों की सुविधाओं में सुधार का वादा

इसके अलावा उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में ड्यूटी संबंधी अनियमितताओं को दूर करने, पेयजल व्यवस्था में सुधार, पुलिस लाइन में कैंटीन खुलवाने, स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने, अस्पताल में नियमित चिकित्सक की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, दर्जी की पुनः नियुक्ति तथा सभी बैरकों में सोलर पैनल लगवाने का भी संकल्प व्यक्त किया. ऋतुराज पासवान ने कहा कि यदि उन्हें पुलिस मेंस एसोसिएशन का नेतृत्व करने का अवसर मिलता है तो वे पुलिस कर्मियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे. इस अवसर पर दीपक कुमार, नरेश रविदास, संतोष मंडल, शिवम पासवान, संतोष कुमार, मोहम्मद इसराफिल, तोविद केरकेट्टा, अशोक यादव, वीर बहादुर यादव सहित दर्जनों पुलिसकर्मी उपस्थित थे.

Also Read : BREAKING: गुमला के 6 वर्षीय मासूम गुमशुदगी मामला : हाईकोर्ट में उपस्थित हुए मुख्य सचिव DGP समेत अन्य अधिकारी

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *