Koderma : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन शाखा कोडरमा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एवं पुलिस अंचल निरीक्षक डोमचांच के रीडर ऋतुराज पासवान ने गुरुवार को मरकच्चो थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. प्रचार-प्रसार के दौरान उन्होंने अपने घोषणा पत्र में पुलिस कर्मियों के हित में कई महत्वपूर्ण संकल्पों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों को समान सम्मान दिया जाएगा तथा किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा.
Also Read : BREAKING: गुमला के 6 वर्षीय मासूम गुमशुदगी मामला : हाईकोर्ट में उपस्थित हुए मुख्य सचिव DGP समेत अन्य अधिकारी



