Click Here
Click Here
Click Here

बजट सत्रः IAS-IPS के ऑडियो टेप वायरल का मुद्दा सदन में उठा, बाबूलाल बोले जांच हो, राधाकृष्ण ने कहा- इसकी जानकारी नहीं

रांची: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के नौवें दिन आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बीच कथित बातचीत के ऑडियो वायरल...

रांची: झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के नौवें दिन आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के बीच कथित बातचीत के ऑडियो वायरल होने का मामला सदन में उठा. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि बाजार में आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की बातचीत का ऑडियो घूम रहा है और यह सार्वजनिक रूप से फैल रहा है.

Also Read: बजट सत्रः अबुआ दिशोम बजट सिर्फ दस्तावेज नहीं बल्कि झारखंड का भविष्य, आकांक्षा और स्वाभिमान है- कल्पना सोरेन

मरांडी ने जांच की मांग की

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यदि इस तरह के ऑडियो सामने आ रहे हैं तो ऐसे में मुख्यमंत्री, स्पीकर और मंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने सरकार से इस मामले की गंभीरता से जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की.

Also Read: बजट सत्र में बोले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू- “आधारभूत संरचनाओं के साथ पेट में अनाज भी जरूरी”

सरकार ने कहा, जानकारी मिले तो होगी जांच

इस पर संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि यदि ऐसी कोई बात नहीं होगी तो डरने की भी जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार को इस तरह के किसी ऑडियो टेप की जानकारी नहीं है.

राधाकृष्ण किशोर ने नेता प्रतिपक्ष से कहा कि यदि उनके पास वह ऑडियो उपलब्ध है तो सरकार को दें, ताकि मामले की जांच कराई जा सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *