jamshedpur : बर्मामाइन्स स्थित मुखी बस्ती के निकट हाल ही में स्थापित बोधिया इंटरप्राइजेज के मिक्चर प्लांट से उड़ रही धूल के कारण पूरा घनी आबादी वाला क्षेत्र प्रदूषण की चपेट में आ गया है. स्थानीय लोगों ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को आवेदन सौंपकर प्लांट को हटाने अथवा उसका संचालन बंद कराने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि प्लांट से बड़ी मात्रा में धूल-कण निकल रहे हैं, जिससे मुखी बस्ती और आसपास के निवासी काफी परेशान हैं. धूल प्रदूषण के कारण विशेष रूप से दमा और अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि यदि स्थिति ऐसी ही बनी रही तो क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.
जमशेदपुर : बर्मामाइन्स में मिक्चर प्लांट से प्रदूषण, मुखी बस्ती के लोग त्रस्त
jamshedpur : बर्मामाइन्स स्थित मुखी बस्ती के निकट हाल ही में स्थापित बोधिया इंटरप्राइजेज के मिक्चर प्लांट से उड़ रही धूल के...
सम्बंधित ख़बरें



