Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: ‘हम आपको सुनते हैं’ कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को दिया दिशा-निर्देश

Bokaro: जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “हम आपको सुनते हैं…” (लोक संवाद) कार्यक्रम के तहत उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न...

Bokaro Jan Sunvai
कार्यक्रम में जनता की शिकायत सुनते उपायुक्त

Bokaro: जिला प्रशासन द्वारा आयोजित “हम आपको सुनते हैं…” (लोक संवाद) कार्यक्रम के तहत उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों की सुनवाई की. कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा.

विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों को नागरिकों ने प्रमुखता से उठाया

कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, राशन कार्ड, पेंशन, पेयजल, सड़क, विद्युत आपूर्ति, आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों को नागरिकों ने प्रमुखता से उठाया. उपायुक्त ने सभी आवेदनों एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से निपटारा करने का निर्देश

उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया, कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से निपटारा किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. मौके पर प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड में शनिवार और रविवार को भी खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, योग दिवस को लेकर राज्य सरकार का बड़ा आदेश जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *