Click Here
Click Here
Click Here

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में घमासान, सहयोगियों को गद्दार बताना दोहरी राजनीति : प्रतुल शाहदेव

Ranchi: झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उसके नेताओं द्वारा दिए जा...

Ranchi: झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद उसके नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयानों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि चुनावी हार से बौखलाई कांग्रेस अब अपने ही सहयोगी दलों पर आरोप लगाकर राजनीतिक जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी के. राजू द्वारा सहयोगी दलों को भ्रष्टाचारी और धोखेबाज बताना तथा कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा द्वारा उन्हें गद्दार कहना यह दर्शाता है कि कांग्रेस हार के सदमे से उबर नहीं पाई है. अपनी विफलता स्वीकार करने के बजाय वह सहयोगी दलों को निशाना बना रही है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में शनिवार और रविवार को भी खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, योग दिवस को लेकर राज्य सरकार का बड़ा आदेश जारी

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

कांग्रेस की अवसरवादी राजनीति उजागर

उन्होंने सवाल उठाया कि जिन राजद और माले जैसे दलों के साथ कांग्रेस वर्षों तक सत्ता में रही, सरकारें चलाईं और राजनीतिक लाभ उठाया, आज वही दल अचानक भ्रष्टाचारी, धोखेबाज और गद्दार कैसे हो गए? अगर ये दल इतने अविश्वसनीय थे तो कांग्रेस इनके साथ सत्ता में क्यों रही और यदि नहीं थे तो हार के बाद उन पर आरोप लगाना कांग्रेस की अवसरवादी राजनीति को उजागर करता है. भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जब तक सत्ता मिलती है तब तक सहयोगी अच्छे लगते हैं, लेकिन जैसे ही राजनीतिक झटका लगता है, वह अपने साथियों पर ही आरोप लगाने लगती है. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के लिए कांग्रेस ने कई बार अपने पुराने सहयोगियों को भी छोड़ने में देर नहीं की और यही उसकी राजनीतिक संस्कृति रही है.

कांग्रेस को करना चाहिए आत्ममंथन

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार के कारणों पर आत्ममंथन करना चाहिए. राज्यसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद उसकी हताशा और अहंकार दोनों सामने आ गए हैं. जनता देख रही है कि जो पार्टी अपने सहयोगियों का सम्मान नहीं कर सकती, वह जनता के विश्वास का सम्मान कैसे करेगी.

यह भी पढ़ें: नागपुरी फिल्म ‘सेरेंग’ पर केंद्रीय सरना समिति का विरोध, प्रतिबंध और कानूनी कार्रवाई की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *