Koderma: बिहार सीमा से सटे मेघातरी क्षेत्र के दिबोर जंगल में एक बार फिर हाथियों का झुंड देखे जाने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. हाथियों के कोडरमा जिले में प्रवेश की आशंका को देखते हुए वन विभाग अलर्ट मोड में है. विभाग की विशेष टीम सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही है. उल्लेखनीय है कि पहले हाथियों का झुंड जिले के विभिन्न इलाकों में जान-माल की व्यापक क्षति पहुंचा चुका है. ऐसे में हाथियों की पुनः मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें: राज्यपाल से मिले सुदेश महतो, रांची विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं पर की चर्चा



