Click Here
Click Here
Click Here

राज्यसभा चुनाव में हार पर बोले झामुमो नेता विनोद पांडेय- ‘JMM विधायक रहे एकजुट, महागठबंधन करेगा समीक्षा’

Ranchi: राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के एक प्रत्याशी की हार के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि पार्टी...

Ranchi: राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के एक प्रत्याशी की हार के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि पार्टी के सभी विधायक एकजुट रहे और गठबंधन की रणनीति के अनुसार मतदान किया. साथ ही महागठबंधन स्तर पर चुनाव परिणाम की समीक्षा करने की बात कही गई है. झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि पार्टी के सभी 34 विधायकों ने शत-प्रतिशत मतदान किया और गठबंधन के दोनों उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डाला. उन्होंने बताया कि वे स्वयं पार्टी एजेंट के रूप में पूरे मतदान के दौरान मतदान केंद्र में मौजूद थे और पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए थे. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन दलों की कई बैठकें हुई थीं. मतदान को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई थी तथा विधायकों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए मॉक ड्रिल भी कराई गई.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: लोहरदगा के युवाओं को रुपयों का लालच देकर पंजाब से हथियार मंगाने और रांची के बाद उत्तर प्रदेश को दहलाने की थी पूरी योजना, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

हार के कारणों का पता लगाया जाएगा

विनोद पांडेय ने कहा कि इन सभी तैयारियों और प्रयासों के बावजूद गठबंधन के एक प्रत्याशी की हार अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही. ऐसे में महागठबंधन इस परिणाम की गंभीरता से समीक्षा करेगा और यह पता लगाएगा कि किन कारणों से अपेक्षित नतीजा नहीं मिल सका. उन्होंने कहा कि समीक्षा के आधार पर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि कमियों को दूर कर भाजपा के खिलाफ राजनीतिक संघर्ष में इंडिया गठबंधन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके.

यह भी पढ़ें: राज्यपाल से मिले सुदेश महतो, रांची विश्वविद्यालय के छात्रों की समस्याओं पर की चर्चा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *