Click Here
Click Here

Jamtara: ट्रक और टेंपो की टक्कर में कई स्कूली बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Jamtara: जामताड़ा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक और स्कूली बच्चों से...

Jamtara: जामताड़ा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक और स्कूली बच्चों से भरे टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कई बच्चे घायल हो गए, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार टेंपो संख्या JH10AG-0598 में सवार होकर बच्चे स्कूल से लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने टेंपो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार 

हादसे में घोसको गांव निवासी 8 वर्षीय पियूष कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया. अन्य घायल बच्चों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. सूचना मिलने पर अहिल्यापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार ट्रक और चालक की तलाश कर रही है.

add1

ALSO READ: चाईबासा: 15वें वित्त आयोग मद से संचालित विकासात्मक कार्यों में प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *