Click Here
Click Here

कोडरमा में निजी विद्यालय के शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसधरवा गांव में बीती रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला...

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसधरवा गांव में बीती रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 25 वर्षीय अरुण पंडित पिता महेश पंडित के रूप में की गई है.

कमरे में फांसी लगाकर दी जान

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात अरुण ने किसी बात को लेकर परिजन से नाराज चल रहे थे और गुस्से में आकर अपने कमरे में फांसी लागाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. बताया जाता है कि अरुण की अगले माह विवाह होनी थी, जिसको लेकर उसका परिवार के साथ विवाद चल रहा था. बताते चलें कि अरुण पेशे से एक निजी विद्यालय में शिक्षक था. वहीं उसके पिता बागीटांड के किसी पेट्रोल पंप पर काम किया करते थे.

add1

ALSO READ: पलामू: सड़क पर गिरकर युवक घायल, इलाज के दौरान मौत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *