Click Here
Click Here

गुमला : ब्राउन शुगर का सेवन कर रहे चार युवाओं को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Gumla: पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर का सेवन कर रहे 4 युवाओं को गिरफ्तार किया है. उसे...

Gumla: पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर का सेवन कर रहे 4 युवाओं को गिरफ्तार किया है. उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के थिएटर मैदान में कुछ युवा नशा का सेवन कर रहे हैं. उसके पास ब्राउन शुगर होने की सूचना मिली थी. एसपी के निर्देश के बाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव और सदर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. पुलिस की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर चार युवाओं को ब्राउन शुगर का नशा करने के दौरान दबोच लिया. इस टीम में सदर अंचल अधिकारी हरीश कुमार भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: मोबाइल छिनतई करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, बाइक और 3 मोबाइल बरामद

add1

युवाओं को नशे से बचाने में समाज और परिजनों की अहम भूमिका

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गुमला जिले में युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं. सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई करती है. लेकिन युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाने में समाज और परिजनों को प्रमुख भूमिका निभानी होगी, तभी इस पर लगाम लगाया जा सकता है. वहीं सदर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जाती है. बावजूद इसके युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहा हैं. पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट निर्देश है कि नशा के कारोबार करने वालों के खिलाफ शक्ति से कार्रवाई की जाए. पुलिस की ओर से लगातार इस तरह से ठोस कार्रवाई की जा रही है. नशा के तस्करों पर भी लगाम लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी K. Ravi Kumar की दो टूक, ना छूटे कोई पात्र नागरिक, ना जुड़े कोई अपात्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *