Simdega: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला आयुष विभाग द्वारा शहर में जागरूकता रैली निकाली गई. रैली का नेतृत्व जिला आयुष पदाधिकारी सुभद्रा कुमारी ने किया. रैली सदर अस्पताल स्थित आयुष कार्यालय से निकलकर नीचे बाजार सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए लोगों को योग अपनाने का संदेश दिया.
योग का संदेश
रैली में शामिल प्रतिभागियों ने “योग करें, निरोग रहें” और “योग ही जीवन का आधार है” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को योग के महत्व से अवगत कराया. जिला आयुष पदाधिकारी ने कहा कि योग के माध्यम से लोग अपने जीवन को स्वस्थ, संतुलित और खुशहाल बना सकते हैं.
Also Read: राशन कार्ड से नाम कटने पर भड़का भतीजा, डीलर चाची पर किया जानलेवा हमला
विशेष कार्यक्रम की जानकारी
उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर भवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपायुक्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.
उत्साहपूर्ण माहौल
इस दौरान खुदीराम सिंह ने योग से संबंधित गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी सहित आयुष विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


