Click Here
Click Here

गिरिडीह प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल बीस पंथी कोठी घूमने आए युवक को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

Giridih: मधुबन थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल बीस पंथी कोठी घूमने आए एक युवक को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर अपने...

Giridih: मधुबन थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल बीस पंथी कोठी घूमने आए एक युवक को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. गिरफ्तार युवक की पहचान वेदांत जैन (32 वर्ष) के रूप में हुई है. वह कोलकाता के साल्ट लेक क्षेत्र का निवासी बताया गया है. जानकारी के अनुसार, वेदांत जैन के विरुद्ध कोलकाता के फूलबागान पुलिस स्टेशन में कांड संख्या 99/26, दिनांक 9 जून 2026 दर्ज है. मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी और वह नामजद अभियुक्त था.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक, कोलकाता पुलिस को सूचना मिली थी कि वेदांत जैन मधुबन स्थित बीस पंथी कोठी में मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम मधुबन पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके उपरांत कोलकाता पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई. मामले की आगे की जांच कोलकाता पुलिस द्वारा की जा रही है.

add1

ALSO READ : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *