Giridih: मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पचम्बा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता डीएसपी रविंद्र कुमार राणा ने की. बैठक में पचम्बा थाना इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन कुमार, थाना प्रभारी राजीव कुमार, बड़ा बाबू मोहम्मद बबलू, नगर निगम के अर्बन प्लानर मंजूर आलम तथा जिला अग्निशमन पदाधिकारी रवि रंजन सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. बैठक में झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप मोहर्रम जुलूस के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा आग के करतब एवं अन्य जोखिमपूर्ण खेलों पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया. साथ ही पचम्बा थाना क्षेत्र की लगभग 20 अखाड़ा समितियों से 10-10 स्वयंसेवकों की तैनाती और जुलूस के रूट चार्ट पर भी विस्तृत चर्चा की गई. अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों ने मोहर्रम के दौरान पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी. अधिकारियों ने आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया.
यह भी पढ़ें: सरायकेला: पुड़ीसिल्ली नदी में डूबने से जमशेदपुर के युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने, सदमे में परिजन
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में निर्मल वर्मा, सिराज अंसारी, महताब मिर्जा, सब्बीर आलम, जाकिर हुसैन, अनवर अंसारी, महबूब आलम, कृष्ण साव सहित विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे. प्रशासन ने सभी नागरिकों एवं अखाड़ा समितियों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की.

यह भी पढ़ें: कन्या भ्रूण हत्या पर कसेगा शिकंजा: झारखंड सरकार ने PC-PNDT एक्ट के तहत राज्य समुचित प्राधिकार का किया पुनर्गठन


