Click Here
Click Here

सरायकेला: पुड़ीसिल्ली नदी में डूबने से जमशेदपुर के युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने, सदमे में परिजन

Seraikela: चांडिल थाना क्षेत्र के पुड़ीसिल्ली स्थित लक्ष्मी ईंट भट्टा के समीप नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से...

Seraikela: चांडिल थाना क्षेत्र के पुड़ीसिल्ली स्थित लक्ष्मी ईंट भट्टा के समीप नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड नंबर-14 निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद सलमान, पिता- मोहम्मद सरफराज, अपने दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए पुड़ीसिल्ली गया था. नहाने के दौरान सलमान अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसके दोस्तों ने बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन वह पानी में लापता हो गया. घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. चांडिल इंस्पेक्टर रवि सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सघन खोज अभियान चलाया गया. काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला.

यह भी पढ़ें: रांची: जोन्हा फॉल में डूबने से जल संसाधन विभाग के इंजीनियर की मौत

add1

जवान बेटे की मौत से परिजन सदमे में

शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. जवान बेटे की असमय मौत से परिवार सदमे में है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में मौत का कारण नदी में डूबना माना जा रहा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नदी और जलाशयों में नहाने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. वहीं प्रशासन ने भी बरसात के मौसम में गहरे पानी वाले क्षेत्रों से दूर रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें: कन्या भ्रूण हत्या पर कसेगा शिकंजा: झारखंड सरकार ने PC-PNDT एक्ट के तहत राज्य समुचित प्राधिकार का किया पुनर्गठन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *