Exclusive: शराब घोटाला में ED की जाँच तेज, उत्पाद विभाग से जुड़े एक दर्जन लोगों को समन

विनीत आभा उपाध्याय रांची: झारखंड शराब घोटाला केस की जांच ACB और ED दोनों एजेंसियां कर रही हैं. इस बीच ED ने...

utpad vibhag
utpad vibhag

विनीत आभा उपाध्याय

रांची: झारखंड शराब घोटाला केस की जांच ACB और ED दोनों एजेंसियां कर रही हैं. इस बीच ED ने अपनी जांच को तेज करते हुए उत्पाद विभाग से जुड़े लगभग एक दर्जन लोगों को समन भेजा है.

कई अधिकारियों और कर्मचारियों को समन

ED ने जिन्हें समन जारी किया है उनमें सुधीर कुमार तत्कालीन जीएम ऑपरेशन, सुधीर कुमार दास तत्कालीन जीएम फाइनेंस , उदय कुमार दास सीनियर कलर्क ,मोहम्मद राजा सीनियर कलर्क, शीतल असिस्टेंट अकाउंटेंट ,मोहसिन, अमित प्रकाश तत्कालीन उत्पाद कमिश्नर और नवेंदु का नाम शामिल है.

Read Also: BREAKING:रांची रेलवे स्टेशन पर क्रियायोगा एक्सप्रेस के सामने कूदकर महिला ने दी जान

कब होगी पूछताछ 

एजेंसी ने उक्त सभी लोगों को 12 से 15 मार्च के बीच पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया है. दरअसल झारखंड शराब घोटाला में सबसे पहले ACB ने कांड संख्या 9/2025 दर्ज की थी. इस केस में अब तक तीन IAS अधिकारियों समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन चार्जशीट दायर नहीं होने के कारण सभी आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिल गई है.

Read Also: कालाबाजारी और स्टॉक जमा करने पर लगाम, LPG बुकिंग का नया नियम लागू

ACB ने सबसे पहले दर्ज किया था केस

इधर ED ने एसीबी में दर्ज कांड संख्या 9/2025 को टेकओवर किया है और ECIR केस नंबर 10/2025 दर्ज किया है. इस मामले में ED जेल में बंद मेन पावर सप्लाई करने वाली एजेंसी के लोगों से भी पूछताछ कर चुकी है. ED द्वारा उत्पाद विभाग के एक दर्जन अधिकारियों और कर्मचारियों को एक साथ समन भेजे जाने से विभाग में हड़कंप मच गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *