Click Here
Click Here
Click Here

RIMS के साथ-साथ सभी मेडिकल कॉलेजों में फर्जी सर्टिफिकेट की होगी जांच

Ranchi: झारखंड में मेडिकल कॉलेज में नामांकन के दौरान फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की शिकायतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है....

Ranchi:  झारखंड में मेडिकल कॉलेज में नामांकन के दौरान फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की शिकायतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने साफ किया है कि इस मामले में चल रही सीआईडी जांच सिर्फ रिम्स तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राज्य के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों को भी जांच के दायरे में लाया गया है.

मिला व्यापक जांच का आदेश 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यूजी और पीजी मेडिकल कोर्स में दाखिले के दौरान कुछ अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र और स्थायी निवासी प्रमाण पत्र जमा करने की शिकायतें मिली थीं. इन आरोपों की सच्चाई सामने लाने के लिए व्यापक जांच का आदेश दिया गया है.

तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच 

उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. यह कमेटी पूरे मामले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल करेगी और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

ALSO READ : Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता गोदाम शेड हादसे में 5 लोगों की मौत, 50-60 मजदूर अभी भी दबे होने की आशंका, ऑपरेशन रेस्क्यू जारी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *