Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मानसून सत्रः सदन में सीएम हेमंत सोरेन को दी गई जन्मदिन की बधाई, विपक्ष की गैरमौजूदगी पर मंत्री ने साधा निशाना

Ranchi: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी...

Ranchi:  झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी गई.  संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की. राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन है.  संसदीय कार्यमंत्री होने के नाते वह सदन के सभी सदस्यों की ओर से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हैं.

विपक्ष की गैरमौजूदगी पर मंत्री का निशाना

सदन में विपक्षी सदस्यों की गैरमौजूदगी को लेकर भी संसदीय कार्यमंत्री ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि विपक्ष का सदन में नहीं होना इस बात का प्रमाण है कि उसे संसदीय व्यवस्था पर विश्वास नहीं है. उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण मंच है, जहां जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और बहस के जरिए समाधान तलाशे जाते हैं। ऐसे में विपक्ष की अनुपस्थिति पर उन्होंने सवाल खड़े किए. मंत्री दीपक बिरुआ ने पेश की.

संस्था निबंधन नियमावली

वहीं, मानसून सत्र के दौरान मंत्री दीपक बिरुआ ने सदन में संस्था निबंधन नियमावली पेश की.  इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विभिन्न विधायी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा का सिलसिला जारी रहा. मानसून सत्र के तीसरे दिन सत्ता पक्ष की ओर से सरकार के कामकाज और विभिन्न विषयों को सदन में रखा गया, जबकि विपक्ष की गैरमौजूदगी चर्चा का प्रमुख मुद्दा बनी रही.

ALSO READ : मानसून सत्रः तांती, ततवा, मंडल और जोलहा बीसी वन में होंगे शामिल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *