Click Here
Click Here
Click Here

Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता गोदाम शेड हादसे में 5 लोगों की मौत, 50-60 मजदूर अभी भी दबे होने की आशंका, ऑपरेशन रेस्क्यू जारी

Newswavedesk: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा होने की खबर आ रही है. एक...

Newswavedesk: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा होने की खबर आ रही है. एक निर्माणाधीन गोदाम का हिस्सा अचानक ढह जाने से कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए. इस दुखद घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लेकिन इन सब के बीच राहत ऑर बचाव कार्य शुरू कर दी गई है. प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, तारातला क्षेत्र में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसनें रोजाना की तरह मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे. लेकिन इसी दौरान गोदाम की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया. छत के गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग इसके चपेट में आकर नीचे दब गए. अधिकारियों की मानें तो हादसे के समय कई मजदूर निर्माण स्थल पर कार्य कर रहे थे. आशंका यह भी है कि अभी भी काफी लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं.

हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया

दुर्घटना के बाद राज्य सचिवालय में आपदा प्रबंधन के कंट्रोल रूम द्वारा नंबर जारी कर दिए गए हैं. नंबर इस प्रकार है – 1070, 8697981070, 033-22143526/22535185. पीड़ित परिवार इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. अपने परिजनों के बचाव के अलावा ,इससे जुड़ी जानकारी हासिल इस हेल्पलाइन पर कर सकते हैं.

AlsoRead:FIFA World Cup 2026: पुर्तगाल की धमाकेदार जीत, रोनाल्डो ने दिखाया दम, इंग्लैंड को घाना ने ड्रॉ पर रोका, कोलंबिया नॉक आउट में

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *