Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: 6 माह से पोषाहार राशि नहीं मिलने के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों बच्चों का पोषाहार बंद

Koderma: झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन (सीटू) ने छह महीने से पोषाहार राशि बकाया होने पर नाराजगी जताते हुए पूर्व की...

Koderma: Nutrition for children at Anganwadi centres stopped due to non-receipt of nutrition funds for the last 6 months.

Koderma: झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन (सीटू) ने छह महीने से पोषाहार राशि बकाया होने पर नाराजगी जताते हुए पूर्व की घोषणा के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का पोषाहार बंद करने का एलान करते हुए जिला मुख्यालय पर किया विक्षोभ प्रदर्शन. इससे पूर्व हनुमान मंदिर चौक से एक जुलूस निकाला गया. जो कोडरमा बाजार होते हुए समाहरणालय पर पहुंचकर प्रदर्शन में तब्दील हो गया. जुलूस में बकाया पोषाहार और मानदेय देना होगा, केन्द्र सरकार होश में आओ, आईसीडीएस का निजीकरण करना बंद करो, किसान मजदूर विरोधी सरकार मुर्दाबाद आदि नारे लगाए जा रहे थे.

कॉरपोरेट के इशारे पर देश चलाया जा रहा है

इस अवसर पर सेविका सहायिका को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था रसातल में चला गया है. सार्वजनिक संस्थाओं का निजीकरण कर सरकारी नौकरी को खत्म किया जा रहा है. बेतहाशा महंगाई से लोगों का जीना मुस्किल हो गया है. जहां किसानों को गुलाम बनाने के लिए अमेरिका – भारत व्यापार समझौता हुआ है, वहीं मजदूरों को गुलाम बनाने के लिए लेबर कोड लाया है. कॉरपोरेट के इशारे पर देश चलाया जा रहा है और आम आदमी की स्थिति दिनों दिन खराब हो रही है.

6 माह से पोषाहार राशि नहीं, उधार लेकर सेविकाएं आंगनबाड़ी बच्चों को खाना खिला रही

आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि विभाग द्वारा घटिया ड्रेस दिया जा रहा है, जो सेविका सहायिकाओं के सम्मान के खिलाफ है. एक तरफ पिछले छह माह से केन्द्र सरकार द्वारा मानदेय नहीं मिला है, वहीं दूसरी तरफ 6 माह से पोषाहार राशि नहीं मिल रही है. उधार लेकर सेविकाएं आंगनबाड़ी बच्चों को खाना खिला रही है. अब दुकानदार ने उधार देना बंद कर दिया है. इस परिस्थिति में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का पोषाहार बंद करने छोड़कर सेविकाओं के पास कोई रास्ता नहीं है.

सैकड़ों की संख्या में सेविका सहायिका शामिल

प्रदर्शन में सरिता रानी, वर्षा रानी, आंगनबाड़ी यूनियन की जिलाध्यक्ष संतोषी देवी, सचिव बेबी कुमारी, सुषमा देवी, सुरेन्द्र पांडेय, उर्मिला देवी, मंजू मेहता, ललिता मेहता, संध्या वर्णवाल, लीला कुमारी, अर्चना देवी, नीलम यादव, अनीता देवी, पुजन देवी, ममता सिहं, सुनीता देवी, मीना एक्का, मीना कुमारी, हीना प्रवीण, उमा मोदी, संध्या, रामदुलारी, संजु देवी, अंजनी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में सेविका सहायिका शामिल थी.

ALSO READ :  सात साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी दोषी करार, सजा की बिंदू पर 12 अगस्त को सुनवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *