Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

नशे पर वार: भेड़ा पुल पर अफीम तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, कार के गुप्त तहखाने से 12 किलो अफीम बरामद

Ranchi: रांची पुलिस ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे “नशे पर वार” अभियान को आगे बढ़ाते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

नशे पर वार
नशे पर वार

Ranchi: रांची पुलिस ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे “नशे पर वार” अभियान को आगे बढ़ाते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ओरमांझी पुलिस ने कार के अंदर बनाए गए गुप्त तहखाने से 12 किलो अफीम बरामद की है. पुलिस ने अफीम के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने प्रेस वार्ता में दी.

कार के गुप्त केबिन से बरामद हुई अफीम

ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि ओरमांझी थाना क्षेत्र के भेड़ा पुल के पास रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिल्वर रंग की हुंडई वरना कार (UP15BW-9495) के गुप्त लोहे के बॉक्स से 12 किलोग्राम अफीम, दो मोबाइल फोन और चाभी का गुच्छा बरामद किया है. मामले में थाना-टेकारी, जिला-गया के इदिनपुर गांव निवासी एवं वर्तमान में ओरमांझी ब्लॉक चौक में किरायेदार के रूप में रह रहे रॉबिन राज तथा दशमफॉल थाना क्षेत्र के ग्राम हेसापीढ़ी निवासी सुखलाल मुण्डा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अफीम की खेप लेकर बुण्डू मार्ग से हजारीबाग की ओर जा रहे थे.

चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर चालक ने कार लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान कार की सीटों के पीछे विशेष रूप से बनाए गए गुप्त केबिन से 7 किलो और 5 किलो के दो पैकेट अफीम बरामद हुए. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है.

ALSO READ: सरायकेला: स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

आरोपी का है आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी सुखलाल मुण्डा के खिलाफ पहले से भी गंभीर आपराधिक मामला दर्ज है. वह वर्ष 2021 में दर्ज एक सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या कांड का नामजद आरोपी रह चुका है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *