Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचायी जान

Giridih : महेशमुंडा से गिरिडीह आने के दौरान पांडेडीह मोड़ के पास शनिवार को एक टाटा मैजिक वाहन में अचानक आग लग...

टाटा मैजिक में लगी आग

Giridih : महेशमुंडा से गिरिडीह आने के दौरान पांडेडीह मोड़ के पास शनिवार को एक टाटा मैजिक वाहन में अचानक आग लग गयी. आग लगते ही वाहन में अफरा-तफरी मच गई. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचायी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. लोगों की तत्परता से और दमकल के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. जिससे बड़ा हादसा टल गया.

वाहन जल कर खाक

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हालांकि आग लगने से वाहन जल कर खाक हो गया. प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

 

ALSO READ : झारखंड पुलिस की रिपोर्ट : रांची में बढ़ेंगे एसपी रैंक के दो नए पोस्ट, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं अपराध के पदों का होगा सृजन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *