नौसेना में नौकरी का सुनहरा मौका,10वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई

  News Desk :भारतीय नौसेना ने Agniveer (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.इस भर्ती के तहत कई...

 

News Desk :भारतीय नौसेना ने Agniveer (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.इस भर्ती के तहत कई अलग-अलग बैचों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं.इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

नौसेना की इस भर्ती में Agniveer SSR 01/2027, SSR 02/2027, Agniveer MR 01/2027, MR 02/2027 और SSR (Medical) 02/2027 बैच शामिल हैं.इन पदों के लिए देशभर के युवा आवेदन कर सकते हैं.

जो उम्मीदवार भारतीय नौसेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि योग्यता,आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों की सही जानकारी मिल सके.

यह भर्ती युवाओं के लिए भारतीय नौसेना में करियर बनाने का अच्छा मौका मानी जा रही है. इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए.

शैक्षणिक योग्यता:

  • SSR: उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है,जिसमें गणित और फिजिक्स विषय हों और कम से कम 50% अंक होने चाहिए.
  • MR: इस पद के लिए 10वीं पास होना जरूरी है और कुल मिलाकर 50% अंक होने चाहिए.
  • SSR (Medical): उम्मीदवार ने फिजिक्स,केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) के साथ 12वीं पास की हो. कुल 50% अंक और हर विषय में कम से कम 40% अंक जरूरी हैं.

अग्निवीर भर्ती में कैसे होगा चयन? जानें पूरी चयन प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को INET की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी.
  • परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT) के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें 1.6 किमी दौड़, पुश-अप्स और सिट-अप्स शामिल होंगे.
  • इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी.
  • अगले चरण में उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा
  • सभी चरण पूरे होने के बाद परफॉर्मेंस के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

आवेदन शुल्क:

सभी उम्मीदवारों को ₹550 + 18% GST ऑनलाइन जमा करना होगा.

सैलरी:

अग्निवीरों को पहले साल लगभग ₹30,000 प्रति माह वेतन मिलेगा,जो चार साल में बढ़कर करीब ₹40,000 प्रति माह तक हो जाएगा.

आवेदन कैसे करें:

  • सबसे पहले joinindiannavy.gov.in वेबसाइट पर जाएँ.
  • होमपेज पर Agniveer/INET 2026 Recruitment लिंक खोलें.
  • नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • अंत में फीस जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *