बोकारो में पुलिस टीम पर हमला: आरोपियों ने कार में लगाई आग, गवाह रहस्यमय तरीके से हुआ लापता

बोकारो: झारखंड के बोकारो स्टील सिटी में मंगलवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पत्थरकट्टा चौक पर हुई पुरानी हिंसा के...

bokaro case
bokaro case

बोकारो: झारखंड के बोकारो स्टील सिटी में मंगलवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पत्थरकट्टा चौक पर हुई पुरानी हिंसा के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया. इस हमले के दौरान न केवल एक कार को आग के हवाले कर दिया गया, बल्कि पुलिस के साथ पहचान के लिए गया मुख्य युवक कुणाल सिंह रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है.

जाने क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पूर्व पत्थरकट्टा चौक पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. सिटी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मामले के नामजद आरोपी सेक्टर-8 स्थित डीएवी स्कूल परिसर में छिपे हुए हैं. आरोपियों की सटीक पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम कुणाल सिंह नामक युवक को अपने साथ लेकर मौके पर पहुंची थी. जैसे ही पुलिस टीम डीएवी स्कूल के पिछले हिस्से में पहुंची, वहां मौजूद आरोपियों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की. पुलिस ने जब उन्हें घेरना चाहा, तो आरोपियों ने संगठित होकर टीम पर भारी पथराव शुरू कर दिया.

Read Also: BREAKING- शराब घोटाला: छतीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया को ACB ने किया गिरफ्तार, नवीन केडिया ने लिया था ट्रांजिट बेल, लेकिन सरेंडर नहीं कर हुआ फरार

कार को किया आग के हवाले, मची अफरा-तफरी

हमला के वजह से पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा. इसी बीच उपद्रवियों ने वहां खड़ी कार (संख्या JH15AG-1267) को निशाना बनाया और उसमें आग लगा दी. देखते ही देखते कार धू-धू कर जल गई और पूरी तरह राख हो गई. पथराव की चपेट में आने से कई युवक घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस पूरी घटना में सबसे चौंकाने वाला मोड़ कुणाल सिंह का गायब होना है. अफरा-तफरी और पथराव के बीच कुणाल अचानक कहां गया, इसका पता अब तक नहीं चल सका है. कुणाल के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं. पुलिस कुणाल की तलाश में लगातार छापेमारी कर रहा है और स्कूल परिसर के आसपास के इलाकों को खंगाला जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *