Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद: पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़, ‘पैनिक बाइंग’ से बिगड़े हालात

Dhanbad: पश्चिम एशिया में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव और ईंधन बचत की अपील के बीच कोयलांचल में ‘पैनिक बाइंग’ (घबराहट में खरीदारी) का...

Dhanbad
पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़

Dhanbad: पश्चिम एशिया में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव और ईंधन बचत की अपील के बीच कोयलांचल में ‘पैनिक बाइंग’ (घबराहट में खरीदारी) का दौर शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर तेल संकट की उड़ती अफवाहों ने लोगों की नींद उड़ा दी है, जिसका नतीजा यह है कि धनबाद-झरिया मार्ग समेत शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं.

अफवाहों का बाजार गर्म, डिब्बों में भरा जा रहा तेल

​गुरुवार सुबह से ही जिले के पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. लोगों को डर है कि आने वाले दिनों में तेल की आपूर्ति ठप हो जाएगी या कीमतें आसमान छू लेंगी. हालात यह हैं कि लोग गाड़ियों की टंकी फुल कराने के साथ-साथ गैलनों और प्लास्टिक के डिब्बों में भी तेल भरकर घर ले जा रहे हैं.

​पंपों पर स्टॉक का संकट: 12,000 लीटर का टैंकर भी पड़ रहा कम

​पंप कर्मचारियों ने बताया कि अचानक बढ़ी इस भीड़ ने स्टॉक प्रबंधन की कमर तोड़ दी है. औसतन एक पंप पर 12,000 से 20,000 लीटर का टैंकर कई दिनों तक चलता है. लेकिन भारी मांग के कारण स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है. कर्मचारियों का कहना है कि अगर भीड़ कम नहीं हुई, तो शहर के कई पंप जल्द ही ‘ड्राई’ (तेल खत्म) घोषित हो सकते हैं.

​प्रमुख चिंताएं और प्रशासन से मांग

​घंटों का इंतजार: दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और स्कूल बस संचालकों को तेल के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है.

​कालाबाजारी की आशंका: पंप संचालकों को डर है कि डिब्बों में तेल ले जाने वाले लोग भविष्य में इसे ऊंचे दामों पर बेच सकते हैं.

सुरक्षा की मांग: संचालकों ने जिला प्रशासन से मांग की है, कि खुले कंटेनर में तेल की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पंपों पर पुलिस बल तैनात किया जाए.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रैकेट में बंगाल कनेक्शन, रुचप पंचायत से जारी प्रमाण पत्र में पुरुलिया का पता दर्ज

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *