Click Here
Click Here
Click Here

बिहार को मिलेगा पहला मॉडल स्कूल, आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

Bihar: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में रविवार को एक बड़ा कदम उठाया जाएगा. मुख्यमंत्री सम्राट...

Bihar: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में रविवार को एक बड़ा कदम उठाया जाएगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दोपहर 3 बजे राज्य के पहले मॉडल स्कूल का उद्घाटन करेंगे. पटना के दरियापुर स्थित पटना कॉलेजिएट हाई स्कूल को बिहार के पहले मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है.

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा स्कूल

मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किए गए इस विद्यालय का भवन और शैक्षणिक ढांचा पूरी तरह आधुनिक बनाया गया है. विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक आईसीटी लैब, विज्ञान विषयों की आधुनिक प्रयोगशालाएं और डिजिटल शिक्षण संसाधनों की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक संसाधनों के साथ नए शिक्षकों की भी नियुक्ति की गई है.

पटना साइंस कॉलेज का भी करेंगे निरीक्षण

मॉडल स्कूल के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:50 बजे पटना साइंस कॉलेज पहुंचेंगे. यहां वे भौतिकी, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान और प्राणी विज्ञान सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण करेंगे तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे.

Read Also: DSP के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपराधी रिया सिन्हा की ली तलाशी, बरामद हुआ मोबाइल व सिम, एक और FIR दर्ज, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

शाम की कक्षाओं की होगी समीक्षा

मुख्यमंत्री ने पूर्व में पटना साइंस कॉलेज में शाम की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की थी. इसी व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा के लिए यह दौरा किया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान शाम की पढ़ाई को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक सुधारों पर भी चर्चा की जाएगी.

शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने की पहल

राज्य सरकार का उद्देश्य बिहार में स्कूली और उच्च शिक्षा को आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधनों से जोड़कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. पहले मॉडल स्कूल का उद्घाटन और पटना साइंस कॉलेज का निरीक्षण इसी व्यापक शिक्षा सुधार अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *