Click Here
Click Here
Click Here

देवघर: शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग पेट्रोल पंप के समीप रविवार दो दुकानों में आग लग गयी, जिसमें दुकानदारों ने...

Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग पेट्रोल पंप के समीप रविवार दो दुकानों में आग लग गयी, जिसमें दुकानदारों ने कुल करीब 27 लाख रुपये की संपत्ति जलने का दावा किया है. आग की चपेट में सबसे पहले किराना सह स्टेशनरी दुकान आयी, जबकि इसकी लपटें बगल के हार्डवेयर दुकान तक पहुंच गयी. अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और मिठाई दुकान को पूरी तरह बचा लिया. हालांकि आग की गर्मी से मिठाई दुकान की दीवार फटने की बात कही जा रही है.

दुकान से धुआं निकलता देखा गया

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब चार बजे की है. शॉर्ट सर्किट के बाद शिवशक्ति स्टोर नामक किराना सह स्टेशनरी दुकान से सुबह करीब चार बजे धुआं निकलता देखा गया. राहगीरों ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी. इसके बाद पड़ोसियों ने दुकानदार और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी. इस बीच दुकान से तेज लपटें निकलने लगीं और आग बेकाबू हो गयी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक किराना सह स्टेशनरी दुकान के अधिकांश सामान जलकर राख हो चुके थे. आग की लपटें धीरे-धीरे बगल के हार्डवेयर दुकान ऊषा ट्रेडर्स तथा दूसरी ओर स्थित मिठाई दुकान तक पहुंच गयी थी. अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर मिठाई दुकान को पूरी तरह सुरक्षित बचा लिया. किराना सह स्टेशनरी दुकान की मालकिन मनोरमा कुमारी ने अग्निशमन विभाग को आवेदन देकर करीब 12 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है. उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग में इनवर्टर, बैटरी, काउंटर, फॉल्स सीलिंग, किताबें, कॉस्मेटिक सामग्री, गिफ्ट आइटम समेत अन्य सामान जल गये. उन्होंने बताया कि दुकान के पूरब स्थित मिठाई दुकान को बचा लिया गया, जबकि पश्चिम स्थित हार्डवेयर दुकान में क्षति हुई है. वहीं हार्डवेयर दुकानदार संजय कुमार ने भी अग्निशमन विभाग को आवेदन देकर 15 लाख रुपये की क्षति का दावा किया है.

Read Also: हजारीबाग: जर्जर भवन में पढ़ाई पर चिंता: बादाम बाजार मध्य विद्यालय का महापौर ने किया निरीक्षण, सभी सरकारी विद्यालयों का कराया जाएगा सर्वे

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *