Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ, 3.97 लाख से अधिक बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

Palamu: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज सह सदर अस्पताल, पलामू के परिसर से जिला स्तरीय पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान-2026 का विधिवत शुभारंभ किया...

पलामू में 'दो बूंद जिंदगी की' अभियान शुरू, 3.97 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य
पलामू में 'दो बूंद जिंदगी की' अभियान शुरू, 3.97 लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य

Palamu: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज सह सदर अस्पताल, पलामू के परिसर से जिला स्तरीय पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान-2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस अभियान की शुरुआत सिविल सर्जन (Civil Surgeon) डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं जिला आरसीएच पदाधिकारी (District RCH Officer) डॉ. एस. के. रवि ने संयुक्त रूप से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की.

दो बूंद जिंदगी की’ का संदेश

इस अवसर पर उपस्थित सभी स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाकर इस अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाएं. कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (District Programme Manager-DPM), जिला शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक (District Urban Health Programme Manager-NUHM), सदर अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सहित अन्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Also Read: BNS लागू हुए बीत गये दो साल, हत्या के लिये 302 और दुष्कर्म के लिये 376 जैसी पुरानी धाराओं को भूल नहीं पा रहे लोग

3.97 लाख बच्चों का लक्ष्य

वीडियो वक्तव्य में सिविल सर्जन (Civil Surgeon) डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भारत वर्ष 2011 से ही पूरी तरह पोलियो मुक्त हो चुका है. हालांकि, पड़ोसी देशों से पोलियो वायरस के पुन: संक्रमण के खतरे को रोकने और बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को मजबूत बनाए रखने के लिए यह अतिरिक्त सुरक्षा चक्र दिया जा रहा है.

घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम

उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय अभियान के तहत जिले के कुल 3,97,521 लक्षित बच्चों (0-5 वर्ष) को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने विश्वास जताया कि अगले तीन दिनों के भीतर स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर, बूथों, ट्रांजिट टीमों तथा मेला-बाजारों के माध्यम से प्रत्येक बच्चे तक पहुंचकर इस लक्ष्य को पूरा करेंगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *