विनीत आभा उपाध्याय
Ranchi: झारखंड शराब घोटाला मामले की जांच ईडी (ED) कर रही है. एसीबी (ACB) में दर्ज मामले को टेकओवर करते हुए ईडी (ED) ने पिछले वर्ष अपनी तहकीकात शुरू की थी और अब एजेंसी ने अपनी जांच तेज कर दी है.
समन जारी
शराब घोटाला केस में ईडी (ED) ने झारखंड के पूर्व मंत्री और वर्तमान में कांग्रेस के लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) और उनके बेटे रोहित उरांव (Rohit Oraon) को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. इसके साथ ही एजेंसी ने उत्पाद विभाग के रिटायर्ड कमिश्नर अमित प्रकाश (Amit Prakash) को भी समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है.

दस्तावेज साथ लाने का निर्देश
ईडी (ED) ने जिन लोगों को समन जारी किया है, उन्हें कई दस्तावेज लेकर आने के लिए कहा गया है. ईडी (ED) को इस बात का अंदेशा है कि झारखंड शराब घोटाले में रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) और उनके बेटे की भूमिका है तथा छत्तीसगढ़ की कंपनियों को झारखंड में एंट्री दिलाने में रोहित उरांव (Rohit Oraon) का भी हाथ था.
ACB केस किया टेकओवर
दरअसल, ईडी (ED) ने एसीबी (ACB) में दर्ज कांड संख्या 9/2025 को टेकओवर किया है और ECIR केस नंबर 10/2025 दर्ज किया है. ECIR दर्ज करने के बाद एजेंसी ने जेल में बंद कुछ आरोपियों से पूछताछ भी की थी.
जांच का दायरा बढ़ा
एसीबी (ACB) ने पिछले वर्ष मई महीने में शराब घोटाला केस में प्राथमिकी दर्ज की थी. इस प्राथमिकी में वरीय आईएएस (IAS) अधिकारी विनय चौबे (Vinay Choubey), उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह (Gajendra Singh) और विनय सिंह (Vinay Singh) समेत 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.
कई नए नाम सामने
वहीं ईडी (ED) की जांच का दायरा जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले नाम शराब घोटाला मामले में जुड़ते दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) और उनके बेटे रोहित उरांव (Rohit Oraon) से पूछताछ में क्या खुलासे होते हैं, यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा.


