Click Here
Click Here
Click Here

वेनेजुएला और पाकिस्तान के बाद जापान में भूकंप के झटके, 6.1 तीव्रता

NewsWave Desk : वेनेजुएला और पाकिस्तान के बाद अब जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप के झटके रविवार...

जापान में भूकंप

NewsWave Desk : वेनेजुएला और पाकिस्तान के बाद अब जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप के झटके रविवार सुबह महसूस किये गये. जहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गयी. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया पूर्वोत्तर जापान के इवाते प्रांत के तट पर 6.1 तीव्रता का तेज भूकंप आया. हालांकि इससे सुनामी का खतरा नहीं बताया गया है. स्थानीय एजेंसी के अनुसार भूकंप सुबह 5.21 बजे 41 किलोमीटर की गहराई में आया. भूकंप आओमोरी के हाचिनोहे शहर और इवाते प्रांत के फुदाई गांव में महसूस की गई. इसके अलावा होक्काइडो से लेकर कांटो-कोशिन इलाके में भी महसूस किया गया.

चट्टानें गिरने और लैंडस्लाइड का खतरा

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भूकंप से प्रभावित इलाकों के लोगों को लगभग एक हफ़्ते तक 6 प्लस तीव्रता वाले भूकंपों के लिए सतर्क रहना चाहिए. ये भी चेतावनी दी कि जिन इलाकों में झटके महसूस किए गए हैं, वहां चट्टानें गिरने और लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ सकता है. लोगों से आगे भी भूकंप की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है. वहीं जापान की पीएम सनाए तकाइची ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है और 25 जून के भूकंप के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में बनाए गए संकट प्रबंधन कार्यालय के जरिए स्थिति से निपटने का काम जारी है.

 

ALSO READ : BREAKING: रिम्स जमीन अतिक्रमण मामला; ACB ने अपार्टमेंट बनाने वाले चर्चित बिल्डर को किया गिरफ्तार, निर्माण में लगा था ₹14 करोड़

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *