Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: जर्जर भवन में पढ़ाई पर चिंता: बादाम बाजार मध्य विद्यालय का महापौर ने किया निरीक्षण, सभी सरकारी विद्यालयों का कराया जाएगा सर्वे

Hazaribagh: नगर निगम हजारीबाग के महापौर अरविंद राणा ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बादाम बाजार का निरीक्षण कर विद्यालय भवन की स्थिति एवं...

Hazaribagh: नगर निगम हजारीबाग के महापौर अरविंद राणा ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय, बादाम बाजार का निरीक्षण कर विद्यालय भवन की स्थिति एवं शैक्षणिक वातावरण का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय के मुख्य भवन और अतिरिक्त कक्षों की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने जल्द मरम्मत एवं कायाकल्प का आश्वासन दिया. महापौर ने बताया कि विद्यालय का मुख्य भवन वर्ष 1983 में तथा अतिरिक्त कक्ष वर्ष 2005 में निर्मित हुआ था. वर्तमान में दोनों भवनों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है. कई स्थानों पर प्लास्टर टूटकर गिर रहा है, जिससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में बच्चों के लिए सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है.

संबंधित विभाग से होगा समन्वय

निरीक्षण के बाद महापौर ने कहा कि विद्यालय की वास्तविक स्थिति से संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा. विभागीय समन्वय स्थापित कर भवन की मरम्मत, आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था तथा विद्यालय के समग्र कायाकल्प के लिए शीघ्र पहल की जाएगी, ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकें.

Read Also: तेलंगाना में IAS के गढ़ में IPS की एंट्री, IPS शिखा गोयल गृह सचिव नियुक्त 

सभी सरकारी विद्यालयों का होगा सर्वे

महापौर अरविंद राणा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों का चरणबद्ध सर्वे कराया जा रहा है. सर्वे के आधार पर जिन विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की कमी या भवन जर्जर पाए जाएंगे, वहां प्राथमिकता के आधार पर सुधार कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक सरकारी विद्यालय में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में शिक्षा मिल सके.

निरीक्षण में रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हीरा राम, प्रधानाध्यापिका रानी कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे. सभी ने विद्यालय भवन की स्थिति से महापौर को अवगत कराया और शीघ्र मरम्मत की मांग की.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *