Click Here
Click Here
Click Here

पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा : प्रधानमंत्री को मिली ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता

PM Modi’s Seychelles visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में भव्य राजकीय स्वागत किया गया. स्टेट हाउस...

PM Modi's Seychelles visit: PM receives 'Guardian of the Blue Horizon' title, bilateral talks between the two countries

PM Modi’s Seychelles visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में भव्य राजकीय स्वागत किया गया. स्टेट हाउस में उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहां सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी (Dr. Patrick Herminy) भी मौजूद रहे. इसके साथ ही सेशेल्स ने पीएम मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि दी. ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ का मतलब है ‘नीले क्षितिज का संरक्षक’. यह एक विशेष सम्मानजनक उपाधि है, जो उन नेताओं या व्यक्तियों को दी जाती है जिन्होंने समुद्र, समुद्री पर्यावरण, जलवायु संरक्षण और समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो. सेशेल्स जैसे द्वीपीय देश के लिए महासागर उसकी जीवनरेखा हैं, इसलिए यह सम्मान उसके लिए बेहद खास माना जाता है. सेशेल्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह उपाधि समुद्री पर्यावरण संरक्षण, ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने, हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और सहयोग मजबूत करने तथा जलवायु परिवर्तन से जुड़े वैश्विक प्रयासों में भारत की सक्रिय भूमिका के सम्मान में प्रदान की है. यह सम्मान दोनों देशों के मजबूत संबंधों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति साझा प्रतिबद्धता का भी प्रतीक माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, बगैर जरूरी परमिट और वीजा के कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करें तीर्थयात्री

PM Modi's Seychelles visit: PM receives 'Guardian of the Blue Horizon' title, bilateral talks between the two countries

पीएम मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-सेशेल्स संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की व्यापक समीक्षा की और आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया. तीन दिन की यात्रा पर शनिवार को सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति हर्मिनी ने स्टेट हाउस में औपचारिक स्वागत किया. इसके बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच उच्चस्तरीय वार्ता भी हुई.

सोमवार को पीएम मोदी ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में शामिल होंगे

राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को देश के राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा वह सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे और वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात कर संवाद करेंगे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग:  विस्थापन की पीड़ा, रोजगार का संकट और अधूरे वादे: आदिवासियों का फूटा आक्रोश, सांसद के दरबार में उठी हक की आवाज

PM Modi's Seychelles visit: PM receives 'Guardian of the Blue Horizon' title, bilateral talks between the two countries

दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध

भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं. दोनों देशों की साझेदारी साझा इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित है. वार्ता के दौरान इन संबंधों को और सुदृढ़ बनाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया. हिंद महासागर क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी होने के कारण सेशेल्स, भारत के ‘विज़न महासागर’ (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी एवं समग्र प्रगति) और ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमुख साझेदार है. प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों को नई दिशा देने के साथ-साथ हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

add1

PM Modi's Seychelles visit: PM receives 'Guardian of the Blue Horizon' title, bilateral talks between the two countries

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *