Click Here
Click Here
Click Here

Giridih: अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग का एक्शन, 300 लीटर शराब जब्त

Giridih: DC रामनिवास यादव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत...

illicit liquor
Giridih: Excise Department cracks down on illicit liquor

Giridih: DC रामनिवास यादव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को उत्पाद विभाग और मुफ्फसिल थाना की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की. बराहमोरिया गांव में छापेमारी के दौरान करीब 4000 किलोग्राम जावा महुआ और 300 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई.

उत्पाद अधीक्षक शिव कुमार साहू के नेतृत्व में हुई कार्रवाई 24 जून को की गई छापेमारी की फॉलो-अप कार्रवाई थी. तलाशी के दौरान शराब निर्माण के लिए संग्रहित जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि सप्लाई के लिए तैयार अवैध महुआ शराब को जब्त कर लिया गया.

आरोपी मौके से फरार, केस दर्ज

संयुक्त टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही अवैध कारोबार से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए. फरार आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अभियान लगातार रहेगा जारी

जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस अभियान का नेतृत्व उत्पाद अवर निरीक्षक महेंद्र देवगम और पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार ने किया. अभियान में पुलिस और गृह रक्षक बल के जवान भी शामिल रहे.

ALSO READ: सरकार ने किया गैस सिलेंडर बुकिंग करने के नियमों में बदलाव, ओटीपी जरूरी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *