कोडरमा में मोटरसाइकिल की चोरी, जाँच मे जुटी पुलिस

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा गार्डन के बाहर से सोमवार को एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई. बाइक...

वसुंधरा गार्डन

Koderma: जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा गार्डन के बाहर से सोमवार को एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई. बाइक मालिक नारायण दास, पिता विजय दास, नवलशाही थाना क्षेत्र के कारीखोखो निवासी हैं. उन्होंने बताया कि वह एक हर्बल प्रोडक्ट कंपनी के सेमिनार में शामिल होने वसुंधरा गार्डन पहुंचे थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब नारायण दास बाहर निकले तो उनकी मोटरसाइकिल संख्या JH 12 Q 9785 वहां से गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका.

सीसीटीवी में कैद हुआ हेलमेट पहने युवक

पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो फुटेज में एक हेलमेट पहने युवक मोटरसाइकिल के पास पहुंचकर उसे स्टार्ट करते और तेजी से लेकर भागते हुए दिखाई दिया. पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. मामले की सूचना कोडरमा थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है.

ALSO READ : गुमला: विकास योजनाओं में तेजी लाने, लंबित कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *