पाकुड़: जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर पंचायत सचिव के पकड़ रहे हैं पैर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Pakur: जिले के लिट्टीपाड़ा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जहां जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर पंचायत...

pakur panchayat news

Pakur: जिले के लिट्टीपाड़ा से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जहां जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर पंचायत सचिव के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जामजोरी पंचायत निवासी दिनेश टुडू अपने भतीजे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पिछले तीन महीनों से कार्यालयों के चक्कर लगाने की बात कहते हुए पंचायत सेवक से मदद की गुहार लगाते और उनके पैर पकड़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से जन्म प्रमाण पत्र बनाने को लेकर पंचायत सचिव के पैर पकड़ते हुए गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं.

गंभीर मामला

यदि वीडियो में किए गए दावे सही हैं, तो यह बेहद गंभीर मामला है. आम नागरिकों को अपनी मूलभूत सेवाओं के लिए इस तरह की स्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए. न्यूज़ वेब इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

AlsoRead:रिम्स लैंड स्कैम : सोनू शरण की अग्रिम बेल पर कोर्ट ने ACB से मांगी डायरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *